संगठन क्षमता के धनी है राजनाथ सिंह:किरण

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह को बधाई दी एवं कामना की कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा सफलता के नए कीर्तिमान रचेगी।
किरण ने कहा कि श्री राजनाथ सिंह उर्जावान, स्पष्ट सोच और संगठन क्षमता के धनी है। सामान्य किसान परिवार से संबध रखने वाले श्री राजनाथ सिंह कुशल वक्ता, अच्छे प्रशासक और संवेदनशील जन नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके नेतृत्व में कांग्रेस के कुशासन से देश को मुक्त करवाएगी। आज कांग्रेस की साम्प्रदायिक सोच देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आतंकवादियों को प्रश्रय और विदेशी शक्तियों के समक्ष राष्ट्रीय हितों का समर्पण करना कांग्रेस की शाश्वत नीति रही है। वह सत्ता के लालच में सम्प्रदाय के आधार पर देश को बांटने का कुत्सित षडयंत्र रच रही है। भाजपा कांग्रेस की कुटिल चालों को सफल नहीं होने देगी।

error: Content is protected !!