लड़की को ट्रेन से फेंका

मैसूर। ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की के साथ कुछ मनचले युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया लड़की ने जब विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कर्नाटक के मदुरै का है।

जानकारी के अनुसार, पेशे से लेडीज टेलर 19 वर्षीया एक युवती यशवंतपुर-मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर मैसूर जा रही थी, जब ट्रेन शिम्शा नदी के पास पहुंची तो उसी समय कुछ मनचले युवती की बोगी में आ गए। पहले तो लड़की पर भद्दी फब्तिया कसने लगे। उसके बाद उन लोगों ने उसके साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ शुरू की, युवती पहले तो चुप रही, लेकिन जब लड़के हद से ज्यादा बढ़ने लगे तो लड़की ने उनका विरोध किया।

मगर, लड़की के विरोध करने पर लड़के और भड़क गए। उन्होंने युवती को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसकी कमर, पैर और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में युवती ने बताया कि चार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने जब उन लोगों से यह कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेगी तो उन्होंने उसे लातों से मारते हुए चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

error: Content is protected !!