डिंपल को संपत्ति से बेदखल कर गए काका

मुंबई। बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना उर्फ ‘काका’ करोड़ों की संपत्ति अपनी दो बेटियों ट्विंकल खन्ना व रिंकी के नाम कर गए हैं। अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाडिया को संपत्ति में कुछ नहीं मिला है। काका ने डिंपल को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक काका को अपनी मौत का आभास हो गया था।

वह जानते थे कि अब उनका ज्यादा समय तक जीना मुश्किल है। इसलिए मरने से पहले उन्होंने वसीयत तैयार करवा ली थी। जिसमें निवेश की जानकारी और तमाम बैंक अकाउंट एक्सेस करने का हक अपनी दोनों बेटिया ट्विंकल खन्ना व रिंकी को दे दिया था। वसीयत राजेश खन्ना, डिंपल कपाडिया, दामाद अक्षय कुमार व कुछ खास दोस्तों और फैमिली डॉक्टर दिलीप वालवकर के सामने पढ़ी जा चुकी है।

error: Content is protected !!