कमाई के मामले में धौनी ने सचिन को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले दस क्रिकेटरों में से छह भारतीय हैं। फो‌र्ब्स पत्रिका द्वारा जारी सर्वाधिक कमाई करने वाले क्रिकेटरों की सूची में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पहले और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं। क्रिकेटरों को क्रिकेट खेलने के साथ विज्ञापन से भी आय होती है।

जहा क्रिकेट खेल कर सबसे ज्यादा 39 लाख डॉलर [21 करोड़, 69 लाख रुपये] की राशि गौतम गंभीर ने कमाई, वहीं विज्ञापनों से दो करोड़ 30 लाख डॉलर [127 करोड़ रुपये] की राशि कैप्टन कूल धौनी ने कमाए। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों की सूची में तीसरे स्थान पर गौतम गंभीर, चौथे स्थान पर टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली, विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पाचवें स्थान पर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन छठे स्थान पर, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क सातवें स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली आठवें स्थान पर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग नौवें स्थान और भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान दसवें स्थान पर हैं।

किसकी कितनी कमाई

1. महेंद्र सिंह धौनी : दो करोड़, 65 लाख डॉलर [लगभग 147 करोड़ रुपये]

2. सचिन तेंदुलकर : एक करोड़ 86 लाख डॉलर [लगभग 103 करोड़ रुपये]

3. गौतम गंभीर : 73 लाख डॉलर [लगभग 40 करोड़ 61 लाख रुपये]

4. विराट कोहली : 71 लाख डॉलर [लगभग 39 करोड़ 50 लाख रुपये]

5. वीरेंद्र सहवाग : 69 लाख डॉलर [38 करोड़ 40 लाख रुपये]

6. शेन वॉटसन : 59 लाख डॉलर [लगभग 32 करोड़, 77 लाख रुपये]

7. माइकल क्लार्क: 49 लाख डॉलर [लगभग 27 करोड़, 22 लाख रुपये]

8. ब्रेट ली : 48 लाख डॉलर [लगभग 26 करोड़, 66 लाख रुपये]

9. रिकी पोंटिंग : 41 लाख डॉलर [लगभग 22 करोड़, 77 लाख रुपये]

10. युसूफ पठान : 37 लाख डॉलर [लगभग 20 करोड़, 58 लाख रुपये]

error: Content is protected !!