आज पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे संजय

sanjay duttनई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में मिली सजा के खिलाफ मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। दत्त को 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के सिलसिले में आ‌र्म्स एक्ट के तहत सजा मिली है।

21 मार्च को आए इस फैसले के खिलाफ दत्त सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर अपील करेंगे कि टाडा के तहत उनकी स्वीकारोक्ति को उनके खिलाफ प्रयोग न किया जाए, क्योंकि वह टाडा से विमुक्त हो चुके हैं और अब आ‌र्म्स एक्ट के तहत उनका ट्रायल हुआ है।

दत्त की याचिका को दिल्ली के कानून विशेषज्ञों की टीम ने तैयार किया है। इस याचिका के जरिये दत्त अपने बचाव की उम्मीद कर सकते हैं। अगर यह याचिका स्वीकार नहीं की जाती है तो वह क्यूरेटिव याचिका भी दायर कर सकते हैं। दत्त ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वह माफी के लिए अप्लाई नहीं करेंगे और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए आत्मसर्मपण कर देंगे।

error: Content is protected !!