कसाब और अफजल की तरह भुल्लर को भी गुपचुप होगी फांसी

bullarनई दिल्ली। पहले कसाब फिर अफजल, अब आ गयी है भुल्लर की बारी। जी हां, एक अंग्रेजी अखबार का दावा है कि देविंदर पाल सिंह भुल्लर को गुपचुप तरीके से फांसी देने की तैयारी हो रही है।

अखबार के मुताबिक फांसी भी ठीक उसी तरह दी जाएगी जैसे मुंबई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब और संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को दी गई थी। तिहाड़ प्रशासन भुल्लर के अस्पताल से जेल आने का इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि भुल्लर का दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन विहेवियर अलायड साइंस यानी इहबास में इलाज चल रहा है। अखबार के मुताबिक भुल्लर को फांसी देने के बाद उसके शव को पंजाब में उसके पैतृक गांव बठिंडा नहीं भेजा जाएगा, बल्कि तिहाड़ जेल में ही उसका अंतिम संस्कार किए जाने की चर्चा चल रही है।

गौरतलब है कि देविंदर पाल भुल्लर को 11 सितंबर 1993 के दिल्ली में यूथ कांग्रेस के दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट में दोषी पाया गया है। इस केस में उसकी सजा माफी की अर्जी राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ठुकराई जा चुकी है।

error: Content is protected !!