जर्मन बेकरी ब्लास्ट: हिमायत बेग दोषी करार, सजा 18 को

jarmny brakry blastपुणे। पुणे की सेशन कोर्ट ने सोमवार को जर्मन बेकरी ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी मिरजा हिमायत बेग को दोषी करार दिया है। अदालत इस मामले में 18 अप्रैल को सजा सुनाएगी।

गौरतलब है कि 13 फरवरी 2010 में जर्मन बेकरी पर हुए ब्लास्ट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 65 अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में हिमायत बेग को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य दो आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

इस हमले के अन्य दो आरोपियों में से एक है हमजा जो पुणे हमले के अलावा अन्य कई मामलों के साथ भी जुड़ा हुआ है। हमजा के बारे में बताया जाता है कि वह मुंबई हमले से भी जुड़ा हुआ है। उसे मुंबई के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। यही वजह है कि उसने मुंबई हमले की साजिश रचने में अहम किरदार निभाया। इसके अलावा 19 सितंबर 2010 में दिल्ली के जामा मस्जिद के पास बम प्लाट किया गया था। हालांकि बम फटा नहीं था, लेकिन इसका मास्टरमाइंड भी हमजा ही था। 9 मई 2006 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पुलिस ने एक साजिश को नाकाम किया था, जिसमें 10 एके -47 राइफलें बरामद हुई थीं। इस साजिश को भी हमजा ही अंजाम देने वाला था।

error: Content is protected !!