मोदी को घायल करने के लिए नीतीश ने चलाए पांच जुबानी तीर

modi with nitish kumarनई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। जदयू के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन नीतीश कुमार काफी आक्रामक अंदाज में मोदी पर कटाक्ष करते रहे। इस पर भाजपा की तरफ से भी कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। लेकिन चलिए हम आपका कम समय लेते हुए केवल वो पांच बयान बताते हैं जो परोक्ष रूप से मोदी पर हमला करते नीतीश कुमार ने दिए हैं।

-वह विकास कैसा जिसमें पीने का पानी न हो और कुपोषण हो।

-विकास का अर्थ सिर्फ ढांचा नहीं मानव विकास भी होता है।

-राजनीति में कभी-कभी टोपी भी पहननी पड़ती है और टीका भी लगाना पड़ता है।

-वाजपेयी की सोच वाले नेता चाहिए जो राजधर्म का पालन करें।

-हम तिजारत नहीं करते, बिहार ज्ञान और परिश्रम के लिए जाना जाता है।

error: Content is protected !!