कुंडाकांड: ..तो नाबालिग ने की थी डीएसपी की हत्या

dsp murder caseलखनऊ। प्रतापगढ़ के बलीपुर गांव में कुंडा सीपी जियाउल हक हत्याकांड में गिरफ्तार 4 आरोपियों में से एक नाबालिग है। चारों को सीबीआइ ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ में रिमांड मजिस्ट्रेट मुहम्मद नियाज अहमद अंसारी की अदालत में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी व प्रधान नन्हें यादव के बेटे को नाबालिग माना और मामला किशोर न्यायालय भेजने का आदेश दिया।

सीबीआइ की टीम डीएसपी हत्याकांड के आरोपियों को दोपहर में कोर्ट में पेश किया। सीबीआइ ने अदालत में अर्जी देकर कहा कि गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की हत्या में संलिप्तता पाई गई है। इनके विरुद्ध हत्या, डकैती, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमले की रिपोर्ट है।

सीबीआइ ने इनकी 15 दिन की रिमांड मांगी। अदालत में बचाव पक्ष ने कहा हत्याकांड का मुख्य आरोपी नाबालिग है। उसका मर्चेट नेवी में चयन हो चुका है। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। बचाव पक्ष की ओर से उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट भी पेश की गई, जिसके आधार पर अदालत ने उसे नाबालिग माना। बचाव पक्ष ने अदालत में सीबीआइ पर यह आरोप लगाया कि उसने प्रधान के भाई फूलचंद को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इसकी वीडियो क्लिप मौजूद होने का दावा किया। इस पर अदालत ने जेल भेजने से पहले उसका मेडिकल कराने के आदेश दिए।

मालूम हो कि सीबीआइ ने गत दिवस डीएसपी की हत्या में ग्राम प्रधान के बेटे, दो भाइयों व नौकर को गिरफ्तार किया था। गत दो मार्च को प्रधान की हत्या के बाद उसके भाई और मौके पर पहुंचे डीएसपी की हत्या कर दी गई थी।

error: Content is protected !!