लापता होने के 5 घंटे बाद मिल गए सुदर्शन

मैसूर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के पूर्व सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन शुक्रवार को लापता होने के पांच घंटे बाद मिल गए। वह सुबह टहलने निकले थे, जिसके बाद पांच घंटे तक घर नहीं लौटे। वह सुरक्षित है।

मैसूर शहर पुलिस के प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 80 वर्षीय सुदर्शन यहां अपने भाई के पास आए हुए है। वह सुबह छह बजे टहलने निकले थे, जिसके बाद लापता हो गए। पांच घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हे तलाश किया। सुदर्शन अपने ही घर के पास मिल गए। प्रवक्ता ने कहा, ‘वह मिल गए है और सुरक्षित है।’

सुदर्शन वर्ष 2009 तक आरएसएस के सरसंघचालक थे। इसके बाद वह स्वास्थ्य कारणों से इस पद से हट गए थे। आरएसएस के एक अधिकारी ने बताया वह डिमेंशिया [भूलने की बीमारी] से पीड़ित है और यह उम्र के साथ बढ़ रही है।

error: Content is protected !!