jailनई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप के आरोपी विनय ने तिहाड़ जेल में अपनी पढ़ाई के दौरान प्रतिदिन दूध, फल और अखबार दिए जाने की मांग की थी। इस संबंध में विनय ने अधिवक्ता एपी सिंह के माध्यम से साकेत कोर्ट में अर्जी दायर की थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट जज योगेश खन्ना ने इस मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर वाब दाखिल करने को कहा था।
दिल्ली गैंगरेप की खबरें यहां पढ़ेंविनय ने अर्जी में कहा था कि जेल प्रशासन द्वारा उसे पढ़ाने के लिए दो ट्यूटर तो दे दिए गए , मगर पढ़ाई के दौरान मानसिक तनाव से उबरने व परीक्षा की तैयारी के लिए उसे विशेष आहार की आवश्यकता है।
मैं जान दे दूंगा लेकिन जेल नहीं जाउंगा
इसके लिए उसे प्रतिदिन दूध व फल दिए जाने के निर्देश जेल प्रशासन को जारी किए जाएं। इसके अतिरिक्त उसे प्रतिदिन पढ़ने के लिए एक हिंदी अखबार भी दिया जाए।