संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने साधी चुप्पी

sanjays-daughter-trishala-becomes-silentमुंबई । सोशल नेटवर्किंग साइट पर नियमित रूप से अपने विचार व्यक्त करने वाली संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला ने पिता की सजा पर चुप्पी साध ली है। सूत्रों के मुताबिक जब उनसे उनकी पिता की सजा पर राय मांगी गई तो वह चुप्पी साध गई। अमेरिका में रहने वाली त्रिशाला अपने पिता के बेहद करीब हैं।

पढ़ें: संजय दत्त को जेल जाना होगा

पढ़ें: तो जेल में ऐसे कटेंगे संजू बाबा के दिन

उनके करीबियों का कहना है कि संजय के जेल जाने की घड़ी नजदीक होने के बावजूद वह बहादुरी दिखते हुए अपने फैशन डिजाइनिंग करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। मगर संजय के समर्पण के समय वह खुद को भावनात्मक रूप से संभाल नहीं पाएंगी। हालांकि कुछ का कहना है कि मां ऋचा शर्मा को कम उम्र में खो देने और पिता से दूर रहने के कारण वह परिस्थितियों का सामना बहादुरी से करती हैं।

error: Content is protected !!