धर्म से दूरी बना रहे भारतीय, पाक में अल्लाह को करते हैं ज्यादा याद

indian-people-becomes-more-atheist-then-pakistani 03नई दिल्ली। एक वक्त था जब भारत में सबसे अधिक धार्मिक लोग बसते थे। जब देश में अधिकतर लोग भगवान पर भरोसा करते थे,किसी न किसी धर्म को मानते हैं, लेकिन आज आलम ये है कि भारतीयों की धर्म के प्रति आस्था कम होती जा रही है। भगवान के प्रति उनके विश्वास में कमी आ रही है, वहीं हमारे पड़ोसी मुल्क में उल्टा हो रहा है वहां लोग नास्तिक से आस्तिक हो रहे हैं। ये सब बातें सर्वे में सामने आई है। ग्लोबल इंडेक्स ऑफ रिलीजियॉसिटी एंड अथीज्म की ताजा रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2005 में जहां भारत के 87 फीसद लोगों ने खुद को धार्मिक बताया था, वहीं 2013 आते-आते इनकी मात्रा में गिरावट आई है। ये आंकड़ा 81 फीसद रह गया। सर्वे के मुताबिक भारत में 13 फीसद लोग कहते हैं कि वे नास्तिक नहीं हैं लेकिन उन्हें किसी भी धर्म में विश्वास ही नहीं है। सात साल में आस्तिकों की संख्या में छह फीसद की गिरावट आई है।

वहीं, साल 2005 में 78 फीसदी पाकिस्तानियों ने सर्वे के तहत खुद को धार्मिक बताया है और आज ये संख्या बढ़कर 84 फीसदी हो गई है। हालांकि सर्वे बताता है कि इन्हीं सात साल में पाकिस्तान में एक फीसद के मुकाबले आज दो फीसद आबादी ख़ुद को नास्तिक मानती है।

error: Content is protected !!