घर में कान्हा की किलकारी को बुकिंग

आगरा। जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उसी दिन हमारे लाल का जन्म हो। लंबा इंतजार। कब आएगा कान्हा का शुभ नक्षत्र और उसी वक्त घर में नन्हा मेहमान। इस आस में कई देवकियों [गर्भवती महिलाएं] ने अभी से हॉस्पिटल में एडवास बुकिंग करा ली है। उनके घरों में जश्न की तैयारिया शुरू हो गई हैं। हो भी क्यों ना, करीब 11 साल के बाद इस बार अजब संयोग बन रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। तब चंद्रमा वृष राशि में था। यह महज संयोग है कि इस बार भी कुछ ऐसा ही योग बन रहा है। लोग इसे भुनाना कराना चाह रहे हैं।

सिकंदरा के आलोक सिंह व उनकी पत्नी राधा ने डॉक्टर की सलाह पर प्रसव की तारीख को बदलवा दिया है। बकौल, आलोक कान्हा नक्षत्र में घर में किलकारिया गूंजती हैं तो इससे शुभ और क्या हो सकता है। इसी इच्छा में कई ज्योतिषाचार्यो से शुभ समय निकलवाया है। कुछ ऐसा ही कहना है जीएस बघेल व उनकी पत्नी रजनी का। उन्होंने बताया कि बेटा हो या फिर बेटी उनके लिए लकी साबित होगी।

उधर, मल्होत्रा नर्सिग होम में पाच व टंडन नर्सिग होम में चार गर्भवती महिलाओं ने अब तक दस अगस्त की एडवास में बुकिंग करा ली है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा व डॉ. अमित टंडन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। निर्धारित समय पर ही प्रसव कराने का प्रयास किया जाएगा।

error: Content is protected !!