शहीद के गांववालों ने बिहार के मंत्री को बनाया बंधक

GautamSinghछपरा। शहीद जवान प्रेमनाथ सिंह के गांववालों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की मांग करते हुए बिहार के एक मंत्री को करीब 2 घंटों तक बंधक बनाए रखा।प्रेमनाथ उन 5 जवानों में से थे, जिनकी हाल में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर हत्या कर दी थी। सारण जिले में मांझी से विधायक गौतम सिंह बिहार में सायेंस ऐंड टेक्नॉलजी राज्य मंत्री हैं। वह श्रद्धांजलि देने के लिए सिपाही के घर गए थे। उसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया और मुख्यमंत्री के दौरे की मांग करने लगे। गांव के सूत्रों ने बताया कि मंत्री को बंधक बनाए ग्रामीणों ने उन्हें मुख्यमंत्री से बात कराने को कहा। मिनिस्टर को करीब 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। बाद में बड़े-बुजुर्ग लोगों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया।
राष्ट्रीय राजधानी गए सिंह गुरुवार को प्रेमनाथ सिंह के अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद नहीं थे। वापस आने पर वह सिपाही के गांव गए तभी यह घटना हुई। बहरहाल, एक अन्य जवान रघुनंदन प्रसाद की मां ने नीतीश कुमार के मंत्री भीम सिंह के ‘अपमानजनक’ बयान पर राज्य सरकार को अनुग्रह राशि लौटाने की घोषणा की है।
सिपाही की मां मीरा देवी ने नौतन गांव में संवाददाताओं से कहा कि मंत्री की टिप्पणी से वह हैरान हैं और विरोध के रूप में 10 लाख रुपए का चेक लौटाने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!