रेलतंत्र का त्वरित विस्तार आवश्यक : किरण माहेश्वरी

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर प्रधानमंत्री मनोनीत श्री नरेन्द्र भाई मोदी को बधाई दी। उन्हें लिखे पत्र में किरण नें देश में रेलतंत्र के त्वरित विकास की आवश्यकता  बताई। संप्रग राज नें भारतीय  रेल की भारी उपेक्षा की गई थी। इस कारण देश में निर्माण एवं वितरण  लागत बढ़ी। किरण नें कहा कि भारतीय रेल का दृष्टिकोण 2020 पत्र को लागु करके ही कायाकल्प  किया जा सकता है।  सभी मीटर गेज रेल पथों का आगामी 5 वर्षों में आमान परिवर्तन, एवं नए व दोहरे रेल पथों के निर्माण लक्ष्यों की प्राप्ति की विशेष योजना आवश्यक है। रेल डिब्बों एवं इंजिनों की निर्माण क्षमता बढ़ा कर  नयी गाड़ियों की मांग पूरी की जाए। रेलतंत्र का विकास भारतीय  अर्थव्यवस्था  सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

error: Content is protected !!