न्यास 21 जून से बाढ नियंत्राण कक्ष स्थापित करेगा

bikaner samacharबीकानेर। सामान्य से अधिक वर्षा, संभावित बाढ़ अथवा अतिवृष्टि की परिस्थितियों की रोकथाम और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नगर विकास न्यास 21 जून से बाढ नियंत्राण कक्ष स्थापित करेगा। नगर विकास न्यास के सचिव दुर्गेश बिस्सा ने बताया कि बाढ़ नियंत्राण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0151-2226012 है। इस नियंत्राण कक्ष में 18 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी अधिशाषी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर पानी के भराव की संभावनाओं वाले स्थानों का चिन्हीकरण करने और इसकी निकासी के लिए उचित व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देशित किया गया है। बिस्सा ने बताया कि प्रभारी अधिकारियों को बाढ़ बचाव सम्बंधी उपकरणों समय पर व्यवस्था करने को कहा गया है जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जा सके।
-मोहन थानवी

error: Content is protected !!