बजट का भाजपा ने किया स्वागत, कांग्रेस ने बताया जन विरोधी

bjp-congressराजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार को विरासत में मिली निराशाजनक वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह देश को विकास की ऊंचाईयों पर ले जाने के साथ नव निर्माण की आधारशिला रखने वाला प्रगतिशील बजट है, जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आयेंगे। यह बजट औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति लाने वाला, महंगाई पर काबू पाने वाला और आमजन की आकांक्षाओं को पूरी करने वाला है, जो सही मायने में देश में आर्थिक और आधारभूत विकास का वि़जनरी ब्ल्यू प्रिंट है। राजस्थान भाजपा ने बजट को संतुलित बताया। पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने केन्द्र के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्ताीय घाटा कम करने और विकास को गति देने का कदम है। इससे ये संकेत मिलते है कि अच्छे दिन आने वाले है।

इधर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि बजट में नया कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार ने जो सपने दिखाए थे, उनके बारे में कुछ नहीं कहा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट को जन विरोधी बताते हुए कहा कि बजट में राजस्थान के लिए कुछ अधिक नहीं किया गया।

error: Content is protected !!