प्रदेश के 184 निकायों में से 114 पद सामान्य वर्ग के लिए

rajasthan-mapप्रदेश के 184 निकायों में से 114 पद सामान्य वर्ग के लिए रहेंगे। इनमें से 38 निकायों में सामान्य महिला होंगी। एससी के लिए 28 निकाय आरक्षित हैं। इनमें से 10 एससी महिला, एसटी के लिए 6 सीटें आरक्षित रखी गई हैं। इनमें से एक सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई है। ओबीसी वर्ग के लिए कुल 36 सीटें आरक्षित की गई है, जिनमें से 12 सीटें ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।   मंगलवार शाम 4 बजे डीएलबी सभागार में एससी, एससी महिला, एसटी, एसटी महिला, ओबीसी-ओबीसी महिला और सामान्य महिला की लॉटरी निकाली गई। जयपुर महापौर की सीट सामान्य महिला से सामान्य हो गई।
अजमेर संभाग 
सामान्य:अजमेर,कुचामनसिटी, नागौर, उनियारा, सरवाड़, मूंडवा, डीडवाना, कुचेरा, मालपुरा, टोडारायसिंह, निवाई, पुष्कर, विजय नगर, केकड़ी। सामान्य महिला: देवली, टोंक, शाहपुरा, भीलवाड़ा, नावां, परबतसर और लाडनूं।
ओबीसी: गुलाबपुरा,किशनगढ़, मेड़तासिटी, मकराना। ओबीसी महिला: ब्यावर, मांडलगढ़।
एससी: गंगापुर।एससी महिला: आसींद।
एसटी: जहाजपुर।
जयपुरसंभाग 
सामान्य: जयपुर,खेरली, भिवाड़ी, बांदीकुई, नीम का थाना, खंडेला, रींगस, विद्याविहार, पिलानी, मंडावा, मुकुंदगढ़, विराटनगर, अलवर, दौसा, सीकर,बिसाऊ, राजगढ़, खेतड़ी।
सामान्यमहिला : चाकसू,शाहपुरा, बहरोड़, फतेहपुर शेखावाटी, लक्षमणगढ़, चिड़ावा, उदयपुरवाटी, तिजारा, श्रीमाधोपुर।
ओबीसी : कोटपूतली,लालसोट, रामगढ़, झूंझुनू, नवलगढ़, लोसल।
ओबीसीमहिला : चौमूं,बगरु, किशनगढ़ रेनवाल
एससी: जोबनेर, सूरजगढ़, सांभर, फुलेरा। एससी महिला: बग्गड़ और खैरथल।
भरतपुरसंभाग 
सामान्य : भरतपुर,कामां,भुसावर, हिंडोन सिटी, बाड़ी। सामान्य महिला: राजाखेड़ा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी।
ओबीसी : धौलपुर,करौली। ओबीसी महिला: वैर।
एससी: कुम्हेर,नदबई, बयाना। एससी महिला: डीग और नगर।
एसटी: टोडाभीम।
जोधपुर संभाग 
सामान्य:जोधपुर, बिलाड़ा, पीपाड़सिटी, बाड़मेर, पाली, बाली, रानी खुर्द, सुमेरपुर, भीनमाल, पोकरण, बालोतरा। सामान्य महिला: जैतारण, जैसलमेर, फलौदी, फालना और पिंडवाड़ा।
ओबीसी: सिरोही, सोजत, जालौर। ओबीसी महिला: शिवगंज, तखतगढ़।
एससी: आबूरोड़, माउंट आबू। एससी महिला: सांचौर। एसटी: सादड़ी।
उदयपुर संभाग: 
सामान्य: उदयपुर, कानोड़, फतेहनगर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, रावतभाटा, छोटी सादड़ी, कपासन, राजसमंद, चित्तौडगढ। सामान्य महिला: कुशलगढ़, देवगढ़, आमेट, सलूंबर और बांसवाड़ा।
ओबीसी: भींडर, निंबाहेड़ा, बड़ी सादड़ी। ओबीसी महिला: बेगूं।
एससी: कोई नहीं। एसटी: नाथद्वारा। एसटी महिला: सागवाड़ा।
कोटा संभाग 
सामान्य: कोटा, कैथून, बूंदी, इंद्रगढ़, मांगरोल, झालरापाटन, पिड़ावा, झालावाड़। सामान्य महिला: भवानीमंडी, रामगंज मंडी, अकलेरा और नैनवा।
ओबीसी: सांगोद, केशवरायपाटन, बारां। ओबीसी महिला: छबड़ा।
एससी: लाखेरी। एससी महिला: अंता। एसटी: कापरेन।
बीकानेर संभाग: 
सामान्य: बीकानेर नोखा, चूरू, सुजानगढ़, सरदारशहर, राजगढ़ (चूरू), श्रीगंगानगर, रतनगढ़, हनुमानगढ़,नौहर। सामान्य महिला: श्रीडूंगरगढ़, रावतसर, भादरा, सूरतगढ़ और तारानगर।
ओबीसी: बीदासर,राजदेशलसर, संगरिया। ओबीसी महिला: रतननगर, अनूपगढ़।
एससी: गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, सादुलशहर, छापर, देशनोक, पीलीबंगा। एससी महिला: श्री विजयनगर, श्रीकरणपुर और रायसिंहनगर।

error: Content is protected !!