उदयपुर । भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस का काले धन की वापसी पर विलाप एवं आरोप पाखण्ड की पराकाष्ठा है। कांग्रेस चाहती है कि दूसरके देश काले धन की वापसी पर भाजपा को सहयोग नहीं दे। इसीलिए वह अन्य देशों के साथ कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए समझौते की अनदेखी करने का दबाव बना रही है। किरण ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कालेधन पर भाजपा सरकार की नीति को स्पष्टता के साथ बता दी है। विशेष जांच दल अपना काम कर रहा है। सरकार काले धन की वापसी के लिए निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। यह समय दुःसाहस के साथ इस प्रक्रिया को बाधित करने का नहीं है। किरण नें कहा कि भ्रष्टाचार एवं कालेधन की समस्या कांग्रेस की देन है। कांग्रेस नें महाघोटालों की कार्यशैली विकसित की थी। कांग्रेस इस समस्या को उलझाना चाहती है।