कांग्रेस डार्क जोन में, मोदी लहर कायम – राठौड़

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की इस जीत का सारा श्रेय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकर्ताओं को जाता हे। सांसद राठौड़ ने कहा की कांग्रेस डार्क जोन में हे और आने वाले विभिन्न राज्यों के चुनावों में भी कांग्रेस का सफाया निश्चित हे। मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल, श्रीकिशन पालीवाल, भीमसिंह चौहान, मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, ग्रामीण  मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, शहर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, पूर्व नगरपालिका चेयरमेन अशोक रांका, दिनेश पालीवाल, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह चौहान, धीरज पालीवाल, पार्षद हिम्मत कुमावत, रमेश खिंची, शिशुपाल चौधरी, दीपक शर्मा सहित सेंकडों कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की हे।

error: Content is protected !!