कांग्रेस मुक्त भारत की और बढ़े दो कदम

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर हर्ष एवं गौरव जताया। इससे कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में दो बड़े कदम बढ़े हैं। यह विजय कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के विश्वास और भाजपा नेतृत्व की विश्वसनीयता का परिणाम है। जनता नें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर स्वीकृति की मोहर लगा दी है। किरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के विरुद्ध एकजुट प्रतिपक्षियों के दुष्प्रचार को जनता नें करारा जवाब दिया है। देश के सभी बड़े राज्यों में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई है। जनता कांग्रेस को प्रतिपक्ष के योग्य भी नहीं समझ रही है। वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस की यह स्थिति हुई है। भाजपा सुशासन के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!