स्वच्छ भारत होगा तभी समर्थ भारत बनेगा- सांसद राठौड़

भाजपा का दीपावली से स्वच्छ भारत अभियान का आगाज़-
नगर व ग्रामीण मंडल की सयुक्त बैठक में लिया निर्णय-
hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने दो सपने देखे थे एक कांग्रेस मुक्त भारत और दूसरा स्वच्छ और समर्थ भारत। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अपने अभियान के उत्तरार्ध की और हे और स्वच्छ भारत का सपना अपने शुरुआत की और हे। बैठक को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा की जंहा गंदगी होती हे वंहा लक्ष्मी निवास नही करती स्वच्छ भारत होगा तभी समर्थ भारत का सपना साकार होगा इसलिए दीपावली के शुभ अवसर पर कार्यकर्त्ता स्वच्छ भारत अभियान का आगाज करें। भाजपा मीडिया सेल संसदीय क्षेत्र प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की आज दोपहर एक बजे कांकरोली बस स्टेंड पर भाजपा नगर और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना और गोपाल कृष्ण पालीवाल की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमे निर्णय लिया की स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 23 अक्टुम्बर दीपावली को प्रातः 8:30 बजे बजरंग चौराहा राजनगर से करेंगे जो 100 फिट रोड स्थित एच डी एफ सी बैंक तक चलेगा। इसके बाद 11:30 बजे पुराने बस स्टेंड कांकरोली पर राष्ट्र की सुख व समृद्धी हेतु भारत माता और महालक्ष्मी का पूजन किया जायेगा। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल, श्रीकिशन पालीवाल, नगर महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, ग्रामीण मंडल महामंत्री गणेश पालीवाल, कालूसिंह, उप प्रधान सुरेश जोशी, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री मोहन कुमावत, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद गौड़, पंचायत समिति सदस्य जवाहर जाट, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, महामंत्री हिम्मत कुमावत, भूपेन्द्र पालीवाल, जगदीश कुमावत, रतनलाल अहीर, पार्षद रमेश खिंची, शिशुपाल चौधरी, लक्ष्मी नारायण पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!