भाजपा करेगी स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ कल राजसमन्द में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में  भाग लेंगे। भाजपा मीडिया सेल संसदीय क्षेत्र प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ 23 अक्टुम्बर गुरुवार दीपावली को प्रातः साढ़े आठ बजे बजरंग चौराहा सौ फिट रोड़ राजनगर पर भाजपा नगर एंव ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले स्वच्छ भारत समर्थ भारत अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे पुराना बस स्टेंड कांकरोली पर  भारत माता एंव महालक्ष्मी पूजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर दोनों मंडलो के कार्यकर्त्ता एंव पदाधिकारियों के साथ आम जनता भी आमंत्रित हे। कार्यक्रम के संयोजक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल एंव नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना हें।

error: Content is protected !!