किरण माहेश्वरी नें रुप मुनि से भेंट कर पुछी कुशलक्षेम

Roop Muniराजसमंद। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने राज्य में लोकप्रिय संत श्री रुप मुनि म.सा.से भेंट कर वंदना की एवं उनकी कुशल क्षेम पुछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की। किरण नें मुनि श्री से जलदाय मंत्री के नए दायित्व में सफलता के लिए आशिर्वाद मांगा। मुनिश्री नें किरण को कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ राज्य के गाँव गाँव में पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए परिश्रम करें, ईश्वर की सहायता मिलेगी। रुपमुनि म.स. अशोकनगर में रुप रजत नाकोड़ा भैरव स्थल पर विराजमान है। किरण नें मुनि श्री के साथ देश की परिस्थितियों, गो रक्षा, धर्मशालाओं के निर्माण एवं रोजगार की स्थिति पर भी चर्चा की। रुप मुनि नें कहा कि अहंकार से दूर रहे, कार्यकर्ता को पुरा सम्मान दे और जनता के अभाव अभियोगों को दूर करने में अग्रणी रहे। किरण के साथ डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, चेतन सनाढ़्य, गोविन्द दीक्षित, मनोज लोढ़ा, रेखा उंठवाल आदि नें भी रुप मुनि म.सा. की वंदना कर आशिर्वाद लिया।

error: Content is protected !!