उदयपुर, 29 नवम्बर / भारत विकास परिषद “प्रताप” के सदस्यों नें महापौर चन्द्र सिंह कोठारी का निर्विरोध निर्वाचन पर फलों का टोकरा भेंट कर स्वागत किया। महापौर नें कहा कि वे सभी के सुझावों का स्वागत करेंगे। एवं उदयपुर के सुनियोजित विकास के लिए प्रयास करेंगे। भाविप प्रताप के सदस्यों नें महापौर से संरचना विकास , स्वच्छता एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय विकास परिषद “प्रताप” के संरक्षक डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह, सचिव आशा कोठारी, नरेन्द्र पोरवाल, चेतन लुणदिया, बसंत पोरवाल, सुरेन्द्र भण्डारी, राजेश शाह, अजेश सेठी, रेन प्रकाश जैन, गोपाल पारिक सहित कई सदस्य उपस्थित थे।