देवनानी अजमेर में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रो. वासुदेव देवनानी कल दिनांक 30 नवम्बर को अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रातः 08.30 से 10 बजे तक फॉयसागर रोड़ पर संत कंवरराम कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याऐं सुनेगें। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित संस्कृत जनपद सम्मेलन का उद्घाटन करेगें। सायं 6 बजे जवाहर रंगमंच पर हरिसुन्दर बालिका विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। सायं 7 बजे पार्वती उद्यान, अजयनगर में संस्कार कॉलोनी, अजयनगर द्वारा आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल होगें। इसके अतिरिक्त कल माननीया मुख्यमंत्रीजी के अजमेर आगमन पर निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ रहेगें।

error: Content is protected !!