
छत्तीसगढ मे हुऐ नक्सली हमले मे नागौर जिले के भी दो जवान शहीद हुए है । मामड़ोदा गाँव के सब इंस्पैक्टर हेमराज शर्मा और पीह के पांचू लाल की खबर सामने आते ही दोनो गाँवो के साथ पूरे जिले मे शोक की लहर है । दोनो शहीदो का कल राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाऐगा
छत्तीसगढ के चिंतागुफा क्षेत्र मे कल सीआरपीएफ जवानो पर हुऐ नक्सली हमले मे शहीद हुऐ 14 जवानो मे से नागौर जिले के दो जवान भी शहीद हुऐ है । डीडवाना उपखंड के मामडोदा गाँव के हेमराज शर्मा जो कि सब इंस्पैक्टर थे और पीह गाँव के पांचू लाल जो कि हैड कांस्टेबल थे शहीद हुऐ है । नागौर जिले मे जैसे ही जिले के दो जवानो की शहीद होने की खबर आई पूरे जिले मे गम की माहौल है । शहीद हेमराज के पिता का कहना है कि वैसे तो हर किसी को मौत आनी है लेकिन उन्हे फख्र है कि उनका बेटा देश की सेवा के लिए शहीद हुआ है ।
दूसरे शहीद परबतसर के पीह गाँव के पांचूराम सैनी हैं ।
Hanu Tanwar