सांसद राठौड़ ने धरोहर संरक्षण प्राधिकरण को भेजा पत्र

राजप्रासाद एंव रूठी रानी के महल को स्मारक के रूप में विकसित करने का आग्रह

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के चेयरमेन ओंकार सिंह लखावत को पत्र प्रेषित कर कुछ चुनिंदा स्थल को संरक्षण में लेने का आग्रह किया है। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ ने राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के चेयरमेन ओंकार सिंह लखावत द्वारा जिले के कुछ स्थानों को प्राथमिकता से विकसित करने की कटिबद्धता पर बधाई देते हुए कहा की राजसमन्द झील के समीप स्थित पहाड़ी पर पुराना और ऐतिहासिक राजप्रासाद महल, जय-विजय द्वार ,रूठी रानी का महल और गणेश पोल को भी स्मारक के रूप में विकसित कर सरंक्षण में लिया जाना चाहिये। धरोहर के संरक्षण में आने से इसके ऐतिहासिक महत्व के साथ पुरातात्विक महत्व भी बढ़ जाएगा। राठौड़ ने कहा की संरक्षण एंव सवर्धन से इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटक एंव अनुसन्धान कर्ताओं के लिये पर्याप्त संभावनाएँ बन जायेगी।

error: Content is protected !!