लोकसभा में शून्यकाल में उठाया मेड़ता के रेण रेलवे स्टेशन का मामला
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिया आश्वासन
राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने लोकसभा में राजसमन्द संसदीय क्षेत्र के मेड़ता विधानसभा के रेण रेलवे स्टेशन का मामला उठाया है।भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की बुधवार को लोकसभा के शून्यकाल में रेण रेलवे स्टेशन का मामला उठाते हुए कहा की जयपुर-जोधपुर रेलमार्ग पर स्थित रेण रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन व स्टेशन का प्लेटफ़ार्म लेवल समानांतर स्थिति में होने की वजह से यात्रियों को रेल में चढ़ने उतरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे
राठौड़ ने कहा की यह वह प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन हे जँहा राजस्थान ही नही अपितु सम्पूर्ण भारत के लकवा ग्रस्त मरीज़ अपने आस्था के केंद्र बुटाटी धाम पर आया जाया करते हैं इन लकवा पीड़ित लोगों को स्टेशन पर आवागमन के समय सदा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता हे।
राठौड़ ने सदन के माध्यम से रेलमंत्री सुरेश प्रभु से निवेदन किया की इस समस्या के समाधान हेतु रेण रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफार्म को रेलगाड़ी के लेवल की अपेक्षित ऊँचाई तक बनवा कर रोगियों के साथ साथ बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और आम जनता को भी लाभान्वित करें। जिस पर रेल मंत्री ने आश्वासन दिया की जल्दी ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। वहीँ दूसरी और सांसद राठौड़ ने निजी तौर पर भी केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र प्रेषित किया हे।