24, 25 और 27 को सांसद राठौड़ करेंगे पंचायतों का दौरा

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सदस्यता अभियान को ओर तीव्र गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रिय स्तर पर एक कार्यक्रम घौषित किया किया हे जिसके तहत पंचायत चुनाव में प्रचार के साथ साथ  सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल  ने बताया की भाजपा की प्रदेश और राष्ट्रिय कार्यकारणी के निर्देशानुसार इस अभियान को पंचायत स्तर तक आगे बढ़ाने के लिए उन्नतीस पंचायतों को तीन सेक्टर में विभाजित किया गया हे। जिसमे 24 जनवरी को प्रातः नो बजे से आत्मा, पड़ासली, बामन टुंकडा, धायला, खटामला, तासोल, वणाई, बिनोल और मादड़ी में,  25 जनवरी को प्रातः नो बजे से एमड़ी, भाटोली, राज्यवास, मोही, पिपली, कुंआरिया, फियावडी, भावा और भाणा में 27 जनवरी को प्रातः नो बजे से पसून्द, बोरज, मुंडोल, पिपलांत्री, सांगठ, साकरोदा, फरारा, पिपरडा, बड़ारडा, सुन्दरचा  पंचायतों में सदस्यता अभियान के साथ साथ पंचायत समिति और जिला परिषद के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसम्पर्क और प्रचार किया जाएगा। इस दौरान सांसद और प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व नगरपालिका चेयरमेन महेश पालीवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सांखला, देवीलाल प्रजापत, उप प्रधान सुरेश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, सत्यदेव सिंह चारण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, जवाहर जाट सहित कई  कार्यकर्ता साथ रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने दी।

error: Content is protected !!