कांग्रेस मुक्त शासन का सपना साकार होगा- सांसद राठौड़

Screenshot_2015-01-24-13-28-45Screenshot_2015-01-24-14-19-56राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की पंचायत चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हे क्योंकि गाँव के विकास का सबसे ज्यादा दारोमदार पंचायतों पर होता हे। गाँव के हर छोटे बड़े कार्य पंचायत स्तर पर ही सुलझा दिए जाते हैं इसलिए ऐसे व्यक्ति का चुनाव करे जो गाँव के विकास के लिए सरकार से कड़ी जोड़ सके। राठौड़ ने धायला में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की आजाद भारत में ये पहला ऐसा अवसर आएगा जो दिल्ली से लेकर धायला तक कांग्रेस मुक्त शासन होगा और तब विकास की गति को नया आयाम मिलेगा। राठौड़ ने महा सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी पुरे विश्व की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक पार्टी बनने जा रही हे जिसकी सदस्य संख्या विश्व में सबसे ज्यादा होगी इसलिए सभी को पार्टी का सदस्य बनना चाहिए। मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रातः नो बजे से आत्मा से सांसद राठौड़ ने महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जँहा मोबाईल से 18002662020 पर मिस्ड काल करा कर लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। महा सदस्यता अभियान के साथ साथ पार्टी के पंचायत समिति और जिला परिषद् प्रत्याशीओं के समर्थन में जनसम्पर्क किया। आत्मा के बाद धायला, खटामला, तासोल, वणाई, बिनोल और मादड़ी मे जन संपर्क कर पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाए गए। इस दौरान पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, उप प्रधान सुरेश जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सांखला, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष देवीलाल प्रजापत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धीरज पालीवाल, आदि कार्यकर्त्ता साथ थे।

error: Content is protected !!