विकास की सोच वाले को जिताये- सांसद राठौड़

IMG-20150127-WA0000IMG-20150127-WA0002राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की गावों की सरकार चुनने में सजगता बरतनी चाहिए हम ऐसे ईमानदार लोगों का चयन करे जो वास्तव में गाँव के विकास की सोच रखते हो। राठौड़ ने कहा की केंद्र और राज्य मे भी हमने भारतीय जनता पार्टी की सरकार का चुनाव किया था, अब पंचायत चुनाव में भी हम ऐसे व्यक्ति को आगे लाएं जो विकास की समान विचारधारा रखता हो। राठौड़ ने सांगठ पंचायत में सभा में उपस्थित ग्रामीणों से सदस्यता के महा अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा की भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने गावों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए ही पंचायत और बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का आगाज किया हे इसलिए हमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में  पार्टी  का सदस्य बनना चाहिए। राठौड़ ने कहाकि आने वाले समय में भाजपा पुरे विश्व की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक पार्टी होगी। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ ने प्रातः साढ़े नो बजे पसून्द से महासदस्यता अभियान की शुरुआत की उसके बाद बोरज, मुंडोल, पिपलांत्री, सांगठ, साकरोदा, फरारा, पिपरडा, बड़ारडा, सुन्दरचा आदि  पंचायतों में सदस्यता के महा अभियान का आयोजन कर सैंकड़ों की संख्या में सदस्य बनाए गए। वहीँ राठौड़ का जगह जगह ग्रामीणों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ ईकलाई  और साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया। सांगठ व साकरोदा में गुर्जर समाज के मोहनलाल, कूका लाल, बद्रीलाल गुर्जर सहित  इक्यावन लोगों ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व नगरपालिका चेयरमेन महेश पालीवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, महामन्त्री सत्य देव सिंह, उप प्रधान सुरेश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, पार्षद भेरूलाल कच्छारा, अरविन्द सिंह भाटी, जगदीश कुमावत, शंकर खटीक, गणेश पालीवाल पिपरड़ा सहित कई  कार्यकर्ता साथ थे।

error: Content is protected !!