सी.बी.ए. की मनस्वी राज्य स्तर पर गणतंत्र समारोह में हुई सम्मानित

IMG-20150126-WA0014IMG-20150126-WA0013राजसमन्द। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था दी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मनस्वी व्यास को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर के राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आध्यात्म व संस्कृत के क्षेत्र की विलक्षण प्रतिभा के रूप मे सम्मानित किया गया।
संस्था के निदेशक शिवहरि शर्मा ने जानकारी दी कि 66वें गणतंत्र दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सी.बी.ए. की छात्रा मनस्वी व्यास को माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा ‘‘संस्कृति रत्न’’ से सम्मानित किया गया। उसे यह पुरस्कार संस्कृत व आध्सात्म के क्षेत्र में उसकी विलक्षण प्रतिभा हेतु प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि मनस्वी 2) वर्ष की उम्र से संस्कृत श्लोक तथा वेदों का पाठ कर रही है। मनस्वी अभी राष्ट्र व राज्य स्तर के 35 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा, अपने पिता गिरिश व्यास, माता संगीता व्यास, विद्यालय के निदेशक शिवहरि शर्मा, प्रशासिका शीतल गुर्जर तथा अपने समस्त गुरूजनों को देती है। तत्पशात् मनस्वी ने राज्यपाल महामहिम श्री कल्याण सिंह जी से भी भेंट की जिन्होने उसकी प्रतिभा की सराहना की। सम्पूर्ण सी.बी.ए. परिवार नें मनस्वी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि सी.बी.ए. की तीन और विद्यार्थियों को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों में साक्षी लखोटिया को जिला स्तर की साहित्यिक प्रतियोगिताओं में, हनुद्र शर्मा को स्केटिंग में तथा सुम्बुल फातिमा को चित्रकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु उपखण्ड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
……………………
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी में संस्था प्रधान शीजल गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कविताओं, गीत, नाटिका तथा नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक शिवहरि शर्मा ने की तथा संचालन जागृति माली तथा वीणा गुर्जर ने किया।

error: Content is protected !!