जयपुर मेट्रो का टाइम टेबल घोषित, 31 मार्च से शुरू होगी मेट्रो

jaipur-metroजयपुर / बहुप्रतिक्षित जयपुर मेट्रो सेवा शुरू होने में चंद दिन बचे हैं। जयपुर मेट्रो के एमडी एनसी गोयल नेमेट्रो की टाइम टेबल की घोषणा की। मेट्रो से मानसरोवर से चांदपोल का सफर केवल 22 मिनट में तय हो पाएगा।यात्रियों को जयपुर मेट्रो की सुविधा सुबह 6:45 से रात 9:00
बजे तक मिलेगी। मेट्रो मानसरोवर से होती हुई न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार,श्याम नगर, राम नगर, सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप से
होती हुई चांदपोल तक और चांदपोल से मानसरोवर तक का सफर
तय करेगी।स्टेशनों पर हर 10 से 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो मानसरोवर से
चंदपोल के लिए 10 और 15 मिनट के अंतराल में 66 ट्रेनें और रविवार को हर 15 मिनट में 58 ट्रेनें चलेगी। वहीं चंदानपोल से मानसरोवर के लिए रोजाना 10 से 15 मिनट के अंतराल मे 65 ट्रेनें और रविवार को हर 15 मिनट में 57 ट्रेनें चलाई जाएगी। ये है मेट्रो की टाइम टेबल स्पीड: न्यूनतम 30 किमी प्रति घंटा अधिकतम: 60 किमी प्रति घंटा पहली और अंतिम ट्रेन मानसरोवरसे चांद पोल की ओर मानसरोवर 06:45 सुबह और अंतिम रात 9:00 बजे न्यू आतिश मार्केट 06:48 सुबह और अंतिम रात 9:03 बजे विवेक नगर 06:51 सुबह व अंतिम रात 9:06 बजे श्याम नगर 06:53 दिन और अंतिम रात 9:08 बजे राम नगर 06:55 दिन और अंतिम रात 9:10 बजे सिविल लाइन 06:58 दिन व अंतिम रात 9:13 बजे रेलवे स्टेशन 07:01 दिन व अंतिम रात 9:16 बजे सिंधी कैम्प 07:04 दिन व अंतिम रात 9:19 बजे
चांद पोल 07:07 दिन व अंतिम रात 9:22 बजे पहली व अंतिम ट्रेन चांद पोल से मानसरोवर की ओर चांद पोल से पहली 07:00 दिन व अंतिम रात 9:00 बजे सिंधी कैम्प 07:03 दिन व अंतिम रात 9:03 बजे रेलवे स्टेशन 07:06 दिन व अंतिम रात 9:06 बजे सिविल लाइन 07:09 दिन व अंतिम रात 9:09 बजे राम नगर 07:12 दिन व अंतिम रात 9:12 बजे श्याम नगर 07:14 दिन व अंतिम रात 9:14 बजे विवेक नगर 07:19 दिन व अंतिम रात 9:16 बजे न्यू आतिश मार्केट 06:48 दिन व अंतिम रात 9:19 बजे मानसरोवर 06:45 दिन व अंतिम रात 9:22 बजे

error: Content is protected !!