समता, समरसता और सम्मान अम्बेडकर का जीवन दर्शन था

kiranउदयपुर, 14 अप्रेल, 2015। राजस्‍थान की जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी नें बाबा साहेब अम्बेडकर की जंयति पर्व पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। किरण नें कहा कि बाबा साहेब का जीवन दर्शन समता, समरसता और सम्मान पर आधारित था। वे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखत पक्षधर थे। अम्बेडकर तुष्टिकरण और धर्मान्तरण को देश की एकता और अखण्डता के लिए घातक मानते थे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरु जी को इस संदर्भ में चेताया भी था।
किरण नें कहा कि हम समता, समरसता और सभी के प्रति सम्मान का भाव समाज में पुष्ट करें। तुष्टिकरण और समाज को विभाजित करने वाली शक्तियों का दृढ़ता से सामना करें।

error: Content is protected !!