डेढ़ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा

metingबीकानेर, 13 अगस्त। बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्रा में आरयूआईडीपी द्वारा दो सौ करोड़ रूपये के सीवरेज कार्य प्रारम्भ करने व शहर में अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन ‘अमृत’ के तहत डेढ़ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा गुरूवार को जिला कलक्टर पूनम की अध्यक्षता में महापौर नारायण चौपड़ा, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रा के विधायक डॉ गोपाल जोशी तथा निगम आयुक्त एन.एल.मीना की मौजूदगी में की गई।
जिला कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि लगभग दो सौ करोड़ रूपये के कार्य गंगाशहर क्षेत्रा में सीवरेज से संबंधित करवाए जाएंगे। इस कार्य की पूर्णता के बाद शेष रही राशि से शिवबाड़ी क्षेत्रा में सीवरेज से संबंधित कार्य होंगे। बैठक में महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया कि पिछले दिनों आरयूआईडीपी के प्रोजेक्ट निदेशक नवीन महाजन से मिलकर गंगाशहर क्षेत्रा में सीवरेज के कार्यों के संबंध मंे चर्चा की गई। महाजन ने आरयूआईडीपी के तृतीय फेज में कार्य के लिए दो सौ करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं।
बैठक में विधायक डॉ,गोपाल जोशी व महापौर ने कहा कि बीकानेर शहर में सीवरेज के और कार्य की आवश्यकता है। साथ ही मुरलीधर व्यास कॉलोनी में शेष कार्य भी आरयूआईडीपी द्वारा शीघ्र पूरे करवाए जाएं। महापौर व विधायक ने कहा कि शहरी क्षेत्रा में 78 किलोमीटर की पुरानी सीवरेज लाइन का जीर्णोद्धार भी करवाया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक के प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाए जाएं, जिसमें शहर में सम्पूर्ण सीवरेज लाइन को चुस्त-दुरूस्त करने, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में शेष रहे कार्य पूर्ण करवाने के लिए और अधिक राशि की मांग की जाए, जिससे सम्पूर्ण शहर में सीवरेज की व्यवस्था सुचारू हो सके।
जिला कलक्टर पूनम ने नगर विकास न्यास, नगर निगम व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे सड़क बार-बार न टूटे। सड़क बनाने से पूर्व तीनों कार्यकारी एजेंसियां आपस में बैठक कर यह सुनिश्चित कर लें कि आने वाले समय में सड़क को तोड़कर पानी, बिजली, बीएसएनएल या अन्य एजेंसी द्वारा किसी तरह के निर्माण कार्य करने की इजाजत नहीं दी गई है। नगर निगम आयुक्त एल.एन. मीना ने कहा कि गंगाशहर में होने वाले कार्यों के साथ-साथ पुरानी पाइप लाइन को ठीक करवाने के लिए आरयूआईडीपी किसी कंसल्टेंट एजेंसी के माध्यम से सर्वे करवाए, जिससे कार्य सुगमता से हो सके।
बैठक में जिले में अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन ‘अमृत’ के माध्यम से डेढ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने बताया कि मिशन के तहत जलापूर्ति, सीवरेज सुविधाएं और सेप्टेज प्रबंधन, बाढ़ को कम करने के लिए वर्षा जल नाले, पैदल मार्ग, गैर मोटरीकृत और सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं, पार्किंग स्थल और बच्चों के लिए हरित स्थलों और पार्कों सहित मनोरंजन केन्द्रों का निर्माण तथा उन्नयन करने आदि को सम्मिलित किया गया है।
जिला कलक्टर पूनम ने बताया कि अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक परिवार को निश्चित जलापूर्ति और सीवरेज कनेक्शन सहित पानी सुलभ हो जाए। साथ ही गैर मोटरीकृत परिवहन का मतलब पैदल चलने वाले व्यक्तियों के लिए सड़क पर व्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि अमृत केन्द्र सरकार की योजना है। इस योजना के तहत 150 करोड़ रूपये के प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाए गए हैं। धनराशि उपलब्ध होने पर सभी कार्य प्रारम्भ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अमृत के तहत बीकानेर के 185 पार्कों में से कुछ पार्कों का चयन कर वहां बच्चों और वृद्धजनों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
पॉलीथीन उपयोग रोकने के लिए चलेगा अभियान
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय अभियान शीघ्र ही चलाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि इस अभियान में महापौर, विधायक और पार्षद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि सहयोग करेंगे तथा आमजन को पॉलीथीन के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पॉलीथीन का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करेंगे। जिला कलक्टर के प्रस्ताव पर महापौर नारायण चौपड़ा और विधायक डॉ गोपाल जोशी ने इस अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
—–
बीकानेर, 13 अगस्त। नगरीय निकाय चुनाव के तहत आयोजित प्रथम प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरि प्रसाद पिपरालिया ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निरीक्षक राधाकृष्ण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीएसएफ के वरिष्ठ अध्यापक चंद्र प्रकाश शर्मा, राजस्थान राज्य अभिलेखागार के वरिष्ठ लिपिक घनश्याम लाल गुप्ता, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के महेश जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी शाशि के सत्यनारायण स्वामी, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के मदन मोहन मोदी, शिक्षा निदेशालय प्राशि के संयोग व्यास, सूरसागर स्कूल के मनमोहन शर्मा तथा प्र.शा.स. नत्थूसर गेट राजेन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

error: Content is protected !!