भारत को परम वैभव पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य – शास्त्री

( भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, मंत्री किरण व सुरेन्द्रपाल टीटी ने भी किया सम्बोधित )
DSCF0671राजसमंद 21 सितम्बर कई राजनितिक दल आएंगे और जाएंगे, लेकिन हमारा राष्ट्र सदैव सर्वोपरी है, भारत को परम वैभव पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। यह बात वरिष्ठ जनसंघी नेता व पूर्व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष भानु कुमार शास्त्री ने रविवार को ग्राम पंचायत बडारडा स्थित द्वारकेश रिसॉर्ट स्थान पर भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर महाअभियान के शुभारम्भ सत्र मे बतौर मुख्य वक्ता कही। उन्होने कहा हमारी भारतीयता, राष्ट्रीयता व संस्कृति एक है, सारा राष्ट्र हमारा एक शरीर है, हम सम्पूर्ण शरीर को पुष्ट करना चाहते है। कहा हमारे मे और कांग्रेस पार्टी मे यही सबसे बडा फर्क है, कि हम राष्ट्र को सर्वोपरी मानते है और कांग्रेस पार्टी परिवारवाद, व्यक्तिवाद को सर्वोपरी मानती है। शास्त्री ने कहा कश्मिर भारत का अभिन्न अंग है, उन्होने जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि जीवनी पर एवं 31 अक्टूबर 1951 को हुई जनसंघ कि स्थापना से लेकर भाजपा के अब तक के सफर पर प्रकाश डाला।
शिविर कार्यक्रम के स़त्र चार कि मुख्य वक्ता व जलदाय विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा जनसंघ संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्वान्त दिया है, एकात्म मानववाद दर्शन मे व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र से जुडता है, और राष्ट्र का निर्माण होता है। कहा भाजपा ही एक मात्र राजनितिक पार्टी है, जिसने एकात्म दर्शन को अपनाया है। उन्होने कहा समाज मे अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान करना है। माहेश्वरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर अभियान के महत्व को बताते हुए कहा इसमे कार्यकर्ताओ मे आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण, अच्छा आचरण व अनुशासित कार्यकर्ताओ का विकास करना है। उन्होने केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू कि गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योती बीमा, अटल पेन्शन बीमा योजना, हैल्थ शॉईल कार्ड योजना, स्वच्छता मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, विदेश निति, निवेशक प्रेरणा, मुद्रा बैंक योजना एवं राज्य मे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजै द्वारा चलाई जा रही गांव मे गौरव पथ योजना, भामाशाह कार्ड योजना, स्वास्थ्य लाभ योजना व अन्य कई विकास कार्यो कि सराहना करते हुए कार्यकर्ताओ से इनका प्रचार प्रसार करना व इससे आमजन को लाभान्वित करने का आव्हान भी किया।
श्रम नियोजन राज्य मंत्री व संगठन जिला प्रभारी सुरेन्द्रपाल टीटी ने कहा कार्यकर्ता रीढ कि हड्डी है, कार्यकर्ता सक्रिय रहे तो विगत सभी चुनावो मे राजसमंद जिले जैसे परिणाम आते है। उन्होने कहा भाजपा मे सबसे बडा पद है कार्यकर्ता यह पद कोई छीन नही सकता। उन्होने संगठन मे कार्यकर्ताओ कि भूमिका पर प्रकाश डाला। शिविर को विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शान्ति लाल चपलोत ने भी सम्बोधित किया।
सोमवार को शिविर का समापन हुआ जिसके प्रथम सत्र को भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा ने भाजपा कि कार्य पद्वति और पार्टी संगठन संरचना विषय पर अपने विचार रखे। द्वितिय सत्र मे स्थानीय विषय को लेकर राजसमंद नगर अध्यक्ष महेन्द्र टेलर ने सम्बोधित किया, कार्यालय मंत्री प्रमोद गौड ने पण्डित दीनदयाल कि जीवनी पर प्रकाश डाला, इसके साथ ही राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।
भाजपा मीडिया जिला संयोजक किशोर गुर्जर ने बताया कि भाजपा द्वारा आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत राजसमंद विधान सभा क्षैत्र के शहर, ग्रामीण व कुरज तीनो मण्डलो कि सामूहिक कार्यशाला वक्ता प्रशिक्षण शिविर का रविवार को शुभारम्भ हुआ जिसमे चार स़त्र, योगाभ्यास व अन्य कार्यक्रम देर सायं तक चले। प्रत्येक सत्र के शुभारम्भ मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने राष्ट्र भक्ती गीतो का दोहरान करवाया। विभिन्न सत्रो के दौरान अतिथियो का स्वागत सम्मान हुआ। सत्र सम्बोधन उपरान्त कार्यकर्ताओ ने मुख्य वक्ताओ से सरकार व संगठन सम्बंधित प्रश्न पूछे जिनके जवाब भी दिये गये। संचालन महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, ग्रामीण अध्यक्ष महेश आचार्य, कुरज अध्यक्ष अरूण बोहरा ने किया।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ जनसंघी नन्दकिशोर बागोरा, डूंगरसिंह कर्णावट, पूर्व चैयरमेन महेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, मांगीलाल कुमावत ने विभिन्न सत्रो मे अध्यक्षता की। शिविर मे राजसमंद नगर मण्डल के 77, ग्रामीण के 90 व कुरज मण्डल के 84 सक्रिय सदस्यों व अन्य वरिष्ठ जनो ने भाग लिया।

error: Content is protected !!