सीमा सुरक्षा बल कैम्पस में जावेद अली के कार्यक्रम का आयोजन

Picture2Picture3सीमा सुरक्षा बल, चिलोडा रोड, गांधीनगर परिसर में होली पर्व से पहले म्ज्ट ळनरंतंजप छमूे चैनल के द्वारा एक विषेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। म्ज्ट ळनरंतंजप छमूे चैनल के सहयोगी संपादक गीता मेहता, उनकी टीम और इस कार्यक्रम में मुम्बई से आये विषेश अतिथि एवम् संगीत जगत के विख्यात गायक जावेद अली का महानिरीक्षक गुजरात की तरफ से श्री एम0पी0 एस0 भाटी, उपमहानिरीक्षक, सी0सु0बल गुजरात सीमान्त द्वारा सीमा सुरक्षा बल गांधीनगर प्रांगण के मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया। उसके बाद इस रंगारंग कार्यक्रम में चार चाँद लगाने आये प्रसिद्ध गायक जावेद अली को सीमा सुरक्षा बल के जवानो द्वारा प्रषिक्षण संबंधी गतिविधियों को दिखाया गया, जिनसे रूबरू होकर गायक जावेद अली सीमा सुरक्षा बल के जवानों के कठिन प्रषिक्षण कीे तारीफ की। इसके बाद इस प्रांगण में षहीदों के नाम पर स्थित सोहन लाल ढाबा में जाकर उन्होने स्वयं चाय बनाकर जवानों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल कीे महिला प्रहरियों के साथ जावेद अली रूबरू हुए और उनसे सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत होने के बाद उनका अनुभव जाना। इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में म्ज्ट ळनरंतंजप छमूे के सदस्यों और जावेद अली ने सीमा सुरक्षा बल जवानों के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर ड्यूटि के दौरान घायल अधिकारियों एवम् जवानों से मिलकर उनके अनुभव को जाना और उनके देष प्रेम एवम् कर्तव्य परायणता को प्रषंसा की।

संध्या समय सीमा सुरक्षा बल गांधीनगर के खेल प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने आये श्री अजय कुमार तोमर, भा0पु0सेवा, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल गुजरात का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जावेद अली ने सीमा सुरक्षा बल के आर्केस्ट्रा की धुन पर अपने गाये प्रसिद्ध गानों को गाकर कार्यक्रम में मौजूद सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवानों एवम् उनके परिजनों कोे अपनी मधुर अवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक एवं परिवार जनों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। उपस्थित दर्षकों का उत्साह देखकर जावेद अली ने खुष होकर वादा किया है कि उन्हे जब भी समय मिला तो वह एक बार फिर से कार्यक्रम का आयोजन करके जवानों का हौसला बढ़ायंगे। कार्यक्रम का समापन केक काटकर और हवा में गुब्बारों को छोड़कर किया गया । अंत में श्री अजय कुमार तोमर, भा0पु0सेवा, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल गुजरात ने जावेद अली और ETV Gujarati News के सहयोगी संपादक गीता मेहता को यादगार भेंट दिया।
ETV Gujarati News द्वारा विषेश अतिथि जावेद अली एवम् सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणा दायक था।

पी0 आर0 ओ0
सीमा सुरक्षा बल गुजरात
सीमान्त, गांधीनगर

news sent by chandan bhati

error: Content is protected !!