तिरंगा रैली निकाल शहीदों को दी श्रृद्धाजंली

IMG_20160323_113623फलसूंड 23 मार्च (जी. जोधा) फलसूंड मे आज भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद दिवस पर तिरंगा रैली निकाल कर शहीदों को श्रृद्धाजंली दी|
आज 11बजे प्रातः हजारी राम कुमावत भाजयुमो
उपाध्यक्ष जैसलमेर व भूरदान कजोई अध्यक्ष भाजयुमो सांकडा मंडल के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया|सबलसिंह सर्कल से शुरू हुई रैली कस्बे के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई आदर्श विद्या मंदिर पहुंची जहां शहीदों को श्रृद्धाजंली दी गई |
रैली में सत्यनारायण गौतम, सवाईराम कुमावत, रिडमलराम देवासी,पेहपसिंह कजोई, पप्पूराम कुमावत,शंभूसिंह एस के डी, मदनसिंह पारासर, तेजसिंह रावतपुरा, नाथूसिंह जोधा, विनोद शर्मा के साथ साथ कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

error: Content is protected !!