बुराइयों को जड़ से उखाड़ कर जला दे- गुलाबचंद कटारिया

बड़ा भाणुजा में भाजपा का होली मिलान समारोह

ggराजसमन्द। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा की होली की तरह ही बुराइयों को जड़ से उखाड़ कर जला दे। ये एक ऐसा राष्ट्रिय पर्व हे जिसमे हम अपने पराए का भेद भुला कर एक दूसरे को गले लगा लेते हे और यही होली मिलन समारोह की सार्थकता हे। कटारिया ने कहा की कार्यकर्त्ता अपनी आपसी कटुता को भुला कर पार्टी को परम वैभव पर पहुँचाने का लक्ष्य साधे। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद्र कटारिया के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के बड़ा भाणुजा में नाथद्वारा, आमेट, राजसमन्द, रेलमगरा, कुंभलगढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रातः 12.30 बजे एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने ठाकुर जी के रसिया गान से कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद ढोलक मंजीरों की ताल पर कई भजनों और होली गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। होली मिलन समारोह के दौरान गृहमंत्री कटारिया, सांसद हरिओम सिंह राठौड़, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान, उदयपुर डेयरी संघ की अध्यक्ष गीता पटेल का श्रीनाथ जी की छवि के साथ उपरणा भेंट कर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर प्रधान शोभा पुरोहित, जमनालाल पुरोहित, भीमसिंह चौहान,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश दवे सहित करीब 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। होली मिलन समारोह से पूर्व प्रातः 11.30 बजे बड़ा भाणुजा में ही गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने अक्षयराज फैमिली शोरूम का भी उद्घाटन किया । इस अवसर पर रामचंद्र पुरोहित और शंकर पुरोहित ने गृहमंत्री का स्वागत किया।

error: Content is protected !!