विकलांग आन्दोलन 2016 की कार्ययोजना तय

badmer newsबाड़मेर, 10 मई 2016
विकलांग षिक्षा एवं कल्याण संस्थान तथा विकलांग आन्दोलन 2016 संघर्ष समिति राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर टाउन हॉल के प्रागण में संभाग प्रभारी हुकमा राम भाटी की प्रागण में संभाग प्रभारी हुकमाराम भाटी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। विकलांगो की समस्याओं, अधिकार, संरक्षण, रोजगार एवं प्रषिक्षण के मुद्दों पर हुकमाराम भाटी ने राज्य स्तरीय आन्दोलन के बारे में बताया। दयाराम वर्मा सामाजिक कार्यकर्त्ता ने विकलांगो को दी जाने वाली राजकीय सुविधाओं एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। संस्थान सरंक्षक नरसिगाराम जीनगर ने विकलांगों की मूलभुत समस्याओं के समाधान हेतु सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाने की बात कही। विकलांगो को आत्म निर्भर बनाने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया जिसमें ओम प्रकाष विष्नोई अध्यक्ष, कलाराम विष्नोई उपाध्यक्ष, घमडाराम चौधरी सचिव, चम्पालाल गौड़ अमीन खां सदस्य व पप्पु सिसोदिया को महिला प्रमुख नियुक्त किया गया। मिश्रसिंह भाटी खेताराम माली, देवाराम परिहार, भगवान सिंह राहूल, शान्ति चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये। जिले के ग्रामीण अंचलों से 118 लोगों ने भाग लिया।

कलाराम विष्नोई
सचिव
विकलांग षिक्षा एवं कल्याण संस्थान बाड़मेर
मो. 8107338770
9414530020

error: Content is protected !!