बायतू गिडा व पाटौदी ब्लॉक के चुनाव सम्पन्न

161dd8d6-b764-46c3-846d-6d6513661614बाड़मेर 29 मई
जिला रावणा राजपुत समाज द्वारा करवाये जा रहे ब्लॉक स्तरीय चुनाव में बायतु, गिड़ा व पाटौदी ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव जिला अधिकारी फूसारम पंवार व गोरधन सिंह सोढ़ा जहरीला के निर्देषानुसार सम्पन्न हुए। चुनाव मिडिया प्रभारी पृथ्वीसिंह पंवार ने बताया कि सर्वप्रथम बायतु ब्लॉक के चुनाव हुए जिसमें सर्व सहमति से गणपत सिंह साखला को ब्लॉक अध्यक्ष व देरावरसिंह चौहान को ब्लॉक युवा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया।उसके बाद गिड़ा ब्लॉक के चुनाव स्थानीय रावणा राजपूत छात्रावास गिड़ा में हुए जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह विदा एवं ब्लॉक युवा अध्यक्ष रावतसिंह पंवार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बाद में पाटोदी ब्लॉक के चुनाव दोपहर तीन बजे पाटोदी में शुरू हुए जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष चेनसिंह चौहान व ब्लॉक युवा अध्यक्ष नरपत सिंह तंवर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों को चुनाव अधिकरी गोरधन सिंह सोढ़ा जहरीला द्वारा समाज के संविधान की शपथ ग्रहण करवाई गई व ब्लॉक कार्यकरणी गठन करने के निदेष दिए गए। चुनाव के बाद सभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ईष्वर सिंह चौहान ने कहा कि समाज निरन्तर गति से बढ़ रहा हैं। समाजिक कार्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही हैं। राजनीतिक पार्टीयां समाज की ओर अपना ध्यान अग्रसर कर रही हैं। समाज बंधु तन मन धन से समाज के प्रति समर्पित रहे। चुनाव कार्यक्रम में चुनाव कमेटी सदस्य भाखर सिंह सोढ़ा पार्षद दिलीप सिंह गोगादेव छोटूसिंह पंवार युवा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह दईया इन्द्र सिंह विदा कल्याण सिंह उतरणी ईष्वरसिंह देवी सिंह कानोड़ छतरसिंह लूनाड़ा भेरूसिंह रतेउ बाबूसिंह भाटी चेनसिंह तिलवाड़ा बाबूसिंह इन्दा विक्रम सिंह राठौड़ लूणसिंह भाटी आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

पृथ्वीसिंह पंवार
चुनाव मिडिया प्रभारी
मो. 9784385825

error: Content is protected !!