गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की गयी

IMG-20160709-WA0230बाड़मेर जिले भर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की गयी।इसके लिए निजी चिकित्सालयों के कई स्त्री रोग विशेषज्ञो की सेवाए भी ली गयी।अकेले साता पी एच सी पर 231 गर्भवती महिलाओ का पंजीयन हुआ।।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह बिष्ट ने आज दर्जन भर स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षित मातृत्व दिवस पर आयोजित शिविरो की व्यवस्थाएं परखी।।
डॉ बिष्ट ने रामसर,गागरिया,गडरा,चौहटन,साता,गांधव, गुड़ामालानी सहित कई स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया।।डॉ बिष्ट ने बताया की गडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ स्नेहिल कटुडिया सरस्वती हॉस्पिटल से,साता में सांचोर से महिला चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ राजेश जैन विशाला में,डॉ किरण खत्री ने रानीगाँव में गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य की जाँच की।

बिष्ट ने बताया की प्रत्येक माह की नो तारिख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य की जाँच के लिए शिविरो का आयोजन किया जाता हैं।।जिसमेगर्भवती महिलाओ की मृत्यु दर को रोकना मुख्य उद्देश्य हैं।उन्होंने बताया की गर्भवती महिलाओ में कुपोषण और शारीरिक कमज़ोरी और खून बढ़ने के लिये सुक्रोज इंजेक्शन भी लगाये जाते हैं।।बाड़मेर जिला इस योजना में राज्य भर में प्रथम आने को प्रयासरत हैं।।उन्होंने बताया शिविरो में निजी चिकित्सको द्वारा निशुल्क सेवाएं दी गयी।सभी शिविरो में गर्भबती महिलाओ की भीड़ रही।।बड़ी तादाद में पंजीयन हुए।।आज साता में सर्वाधिक 231 गर्भवती महिलाओ का पंजीयन हुआ।

error: Content is protected !!