एफडीआइ एव डीजल मूल्य वृद्धी के विरोध में भाजपा का २० को भारत बंद

राजसमन्द | केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने भारत बंद का आह्वान किया हे | भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने कहा की केंद्र की कांग्रेस नित सरकार ने एफडीआइ  में ५१% निवेश की छुट देकर छोटे एंव मंझले व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात किया हे , जिससे एक बार फिर देश की अर्थ व्यवस्था पर विदेशियों का कब्ज़ा हो जायगा | भाजपा ने कहा की  एफडीआइ  में ५१% निवेश के बाद वो दिन दूर नही जब देश फिर गुलामी की जंजीरों में जकड़ जायेगा |भाजपा ने कहा की आये दिन डीजल-पेट्रोल-गेस के दामों में वृद्धी से जनता “किकरतं विमूढ़म ” हो गई हे | जनता का जीना दुश्वार हो गया हे | मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया की सम्पूर्ण जिले  के सभी भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि  एंव कार्यकर्ता बंद के दोरान अपने अपने क्षेत्र में मोजूद रहेंगे| भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठोड, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान,राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी,भीम विधायक हरिसिंह रावत, वरिष्ठ नेता हरी ओम सिंह राठोड, पूर्व विधायक बंशी लाल खटिक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल , जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह सुराना ने भारत बंद को सफल बनाने की अपील की हे | 

error: Content is protected !!