बाड़मेर 08 सितम्बर । महंत मोहनपुरी महाराज की समाधि स्थल, तपोस्थली तारातरा मठ में प्रथम बरसी भादवा सुदी सप्तमी के उपलक्ष्य में पैदल यात्रा संघ शहर के हमीरपुरा मंठ से तारातरा लिये रवाना हुआ। जिसे हमीरपुरा मंठ के महंत नारायणपुरी महाराज ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। नारायणपुरी महाराज ने सभी जातरूओं की कुशल मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर पारसमल पारख , उगमसिंह ,सावंताराम , पारसमल बोथरा ,रामपुरी ,बाबूलाल माली सहित कई गुरुभक्त मौजूद रहे।