जिले के ग्रामसेवक आंदोलन की राह पर

badmer newsबाड़मेर
ग्रामसेवक संघ की प्रदेषकार्यकारिणी के निर्णयानुसार बाड़मेर जिले के समस्त ग्रामसेवक 11 सूत्री मांग पत्र, ग्रामसेवक भर्ती वेतन विसंगति तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर 28 सितम्बर से चरणबद्ध असहयोग आन्दोलन करेगे।
जिलाध्यक्ष तनदान चारण व महामंत्री मूलाराम पूनिया के नेतृत्व में इसके लिये विस्तृत रणनीति तैयार की गई जिसके अनुसार 28 सितम्बर को सभी ब्लॉक कार्यकारिणीयों द्वारा विकास अधिकारियों तथा उपखण्ड अधिकारियों को मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, मुख्य सचिव तथा प्रमुख शासन सचिव पंचायतीराज विभाग के नाम ज्ञापन दिय जायेेगे तथा जिला कार्यकारिणी द्वारा सीईओ तथा कलक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत कर स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह किया जायेगा। 01 अक्टूबर को सभी विधायको से ग्रामसेवक भर्ती हेतु सीएम को अनुरोध पत्र लिखवाने तथा 2 अक्टूबर को जयपुर में रक्तदान षिविर में भाग लेने प्रदेष भर से ग्रामसेवक पहुॅचेगे।
जिलाध्यक्ष तनदान चारण ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामसेवक संघ तथा आमजन के हित में उचित मांगे नही माने जाने पर जिले के समस्त ग्रामसेवक 13 व 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देकर असहयोग आंदोलन प्रारंभ करेगे जिसके तहत 17,18,19 को सचिवालय के तीनों प्रवेषद्वारों पर भिक्षा मंागना तथा 20 अक्टूबर से सीएम आवास के पास आमरण अनषन किया जाना प्रस्तावित है।
ग्रामसेवक संघ को आषा है कि राज्य सरकार ग्रामसेवको की भर्ती वेतन विसंगति जैसे उचित व पंचायती राज को मजबूत करने में भूमिका निभाने के मुद्दा पर संघ की भावनानुसार शीघ्र आदेष प्रसारित करेगी ताकि ग्रामसेवक संघ को आन्दोलन के लिए मजबूर नही होना पड़ेगा।

तनदान चारण
जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!