निर्माण कार्य, पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे हों – जिला कलक्टर

20161006_160900बीकानेर, 6 अक्टूबर। जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने कहा कि नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य, पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।
जिला कलक्टर गुरूवार को कलक्टर कक्ष में नगर विकास न्यास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रामपुरिया हवेली के समीप बनाए जा रहे हेरिटेज वॉक की कुल लंबाई 3.2 किलोमीटर है, जिसमें से वर्तमान में 2.7 किलोमीटर की अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। यहां इंटरलॉकिंग टाईल्स, सड़क व नाली निर्माण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। जिला कलक्टर ने शेष रहे कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रविन्द्र रंगमंच का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसके नवम्बर तक पूर्ण होने की संभावना है। शहर को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चौधरी भीमसेन सर्किल से जयपुर रोड तक पौधारोपण व लैडस्केपिंग का कार्य करवाया गया है। स्वर्ण जयंति पार्क वृद्धजन भ्रमण पथ के एक भाग पर लैंड स्केपिंग का कार्य करवाकर, पार्क का विकास कार्य किया है। पीबीएम अस्पताल परिसर में भी लैंड स्केपिंग कार्य किया गया है। सूरसागर के पार्श्व भाग में स्थित मंदिर प्लाजा के लिए 55 लाख रूपये की लागत से स्टोन फ्लोरिंग का कार्य प्रगति पर है। सूरसागर प्रवेश द्वार व दीवारों पर 40 लाख रूपये की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाईट व पैनल लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। रतनबिहारी मंदिर पार्क परिसर में पार्किंग क्षेत्रा बनाने के सम्बन्ध में बताया गया कि यह क्रियान्वयन, न्यायालय निर्णय के अध्यधीन है, साथ ही न्यायालय में प्रकरण लम्बित होने के कारण गंगाथियेटर के पुनरूद्धार का कार्य नहीं करवाया जा सका है।
बैठक में बताया गया कि न्यास द्वारा वर्ष 2015-16 में लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से शहर में विकास कार्य करवाए गए, जिनमें पार्क, सड़क, नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। मुरलीधर व्यास जोन में सीवरेज एवं एसटीपी निर्माण कार्य के सम्बन्ध में बताया गया कि यहां कुल 167 किलोमीटर सीवर लाईन डाली जानी है, जिसमें से 140 किलोमीटर लाइन डाली जा चुकी है। न्यास द्वारा स्वर्ण जयंति योजना सागर रोड, मोहता सराय, बीछवाल आदि क्षेत्रों में नई आवासीय योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जिला कलक्टर ने न्यास अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाओं व आमजन के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाएं।
इस अवसर पर न्यास सचिव महेन्द्र सिंह, न्यास अधीक्षण अभियंता सुषमा रस्तोगी, अधिशासी अभियंता भंवरू खां, के एस राठौड़ उपस्थित थे।
—–
—–
जनचेतना दिवस के तहत पंजीयन शिविर आयोजित
बीकानेर, 06 अक्टूबर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के दौरान गुरूवार को गंगाशहर रोड स्थित आर्य समाज भवन में जनचेतना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व पंजीयन सम्बन्धी शिविर लगाया गया। परिवीक्षा अधिकारी किशनाराम ने बताया कि इस दौरान 120 श्रमिक डायरी पंजीयन, 49 आधार कार्ड व 37 भामाशाह कार्ड बनाए गए। विभिन्न पेंशन योजनाओं से सम्बन्धित 24 फॉर्म तैयार करवाए गए। आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पेम्फ््लेट बांटे गए। इस कार्य में नरेश नायक व उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया।
——
समाज कल्याण सप्ताह के तहत शुक्रवार को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस
बीकानेर, 06 अक्टूबर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तहत शुक्रवार को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया जाएगा। विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि इसके तहत प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक सेवाश्रम, नारी निकेतन परिसर व बादनूं स्थित अपना परिवार मानसिक विमंदित गृह में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विशेष योग्यजन जनों को उपकरण एवं ऋण, पेंशन आदि योजनाओं के आवेदन पत्रा तैयार करवाए जाएंगे। शुक्रवार को ही समाज कल्याण सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होगा।
—–
—–
कृषि उपज मंडी चुनाव 2016- आरक्षण के लिए शुक्रवार को निकलेगी लॉटरी
बीकानेर, 6 अक्टूबर। कृषि उपज मंडी समिति चुनाव 2016 के लिए कृषि उपज मंडी समिति अनाज में कृषक वर्ग के लिए निर्धारित वार्डों के आरक्षण के लिए शुक्रवार को लॉटरी निकाली जाएगी। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि लॉटरी कृषि उपज मंडी समिति अनाज के कार्यालय कक्ष में अपरान्ह 4बजे निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि कृषक प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मंडी क्षेत्रा का विभाजन कर आपत्तियां मांगे जाने के पश्चात राजस्थान कृषि उपज मंडी नियम 1963 के नियम (5)5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कृषक प्रतिनिधियों के निर्वाचन क्षेत्रा को 8 भागों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्रा से एक सदस्य निर्वाचित होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम भाग में लूणखां, डण्डी, थारूसर, सियासर पंचकोसा, अमरपुरा, भुट्टों का कुंआ, शिवनगर, डेली तलाई, सम्मेवाला, आवा द्वितीय भाग शोभासर, बदरासर, कालासर, जालवाली, कावनी, मोतीगढ़, सत्तासर, छतरगढ़, खारवाली, करणीसर भाटियान, भाग 3 में मालासर, कतरियासर, डाण्डूसर, जामसर, जलालसर, खारा, पेमासर, उदासर, हुसंगसर, कानासर, नगर निगम बीकानेर भाग 4 में तेजरासर, गुसाईसर, नौरंगदेसर, रूणिया बड़ा बास, बम्बलू, शेरेरा, हेमेरां, राजेरां, सींथल, रिड़मलसर पुरोहितान, नगर पालिका नापासर भाग 5 में स्वरूपदेसर, बरसिंहसर, पलाना, अम्बासर, किलचू देवड़ान, केसरदेसर जाटान, रामसर, मूंडसर, उदयरामसर, गाढ़वाला, नगरपालिका देशनोक भाग 6 में दासूड़ी, भेलूं, सियाणा, खिंदासर, नांदड़ा, हाडलां भाटियान, लालमदेसर, कोलासर, भोलासर भाग 7 में अक्कासर, चांडासर, गजनेर, नालबड़ी, चानी, झझू, हदां, खाखूसर, कोलायत और कोटड़ी तथा भाग 8 में खारिया पातावतान, नोखड़ा, भाणेका गांव, मंडाल चारणान, दियातरा, गुडा, खारी, सुरजड़ा और जयमलसर शामिल है।
उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) बीकानेर के व्यापारियों एवं दलालों के निर्वाचन कार्य के लिए उनके प्रतिनिधियों के निर्वाचन क्षेत्रा को दो भागों में बांटा गया है, प्रत्येक भाग से एक सदस्य निर्वाचित होगा। भाग 1 में मुख्यमंडी यार्ड के व्यापारी व दलाल क वर्ग व्यापारी एवं ख वर्ग के शामिल होगा तथा भाग 2 में मंडी क्षेत्रा जिसमें मुख्य मंडी यार्ड सम्मिलित नहीं है , मार्केट प्रोपर और मण्डी क्षेत्रा के समस्त उपयार्ड (पूगल रोड, छतरगढ़ नापासर) के व्यापारी तथा दलाल (क वर्ग व्यापारी एवं ख वर्ग) शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्रा चौधरी शुक्रवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर, 6 अक्टूबर। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्रा सी आर चौधरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे बीकानेर आएंगे। वे प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘नेशनल एग्रीकल्चरल कन्व­शन’ म­ शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग द्वारा नागौर के लिए प्रस्थान कर­गे।

mohan thanvi

error: Content is protected !!