बीकानेर। राष्ट््रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्मीनाथ नगर द्वारा मंगलवार को रघुनाथसर कुआं स्थित आदर्श विद्या मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संघचालक श्री नरोत्तम व्यास थे। अतिथि के रूप में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री जगदीश ओझा मौजूद थे। प्रेम पुरोहित, ठाकुरदास स्वामी और वैभव पारीक ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन महानगर बस्ती प्रमुख घनश्याम व्यास ने किया। नगर कार्यवाह विनोद सेन ने आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर विभाग कार्यालय प्रमुख ब्रह्मदत्त आचार्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।