बीकानेर के जोशी भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली के सदस्य

राजेेन्द्र जोशी
राजेेन्द्र जोशी
बीकानेर/9 दिस./भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली का 62 वाँ अखिल भारतीय प्रौढ़ शिक्षा सम्मेलन एवं संघ की कार्यकारिणी के तीन वर्षीय चुनाव 04-06 दिसम्बर को साक्षरता निकेतन लखनऊ में आयोजित किया गया।
लखनऊ से लोटकर संघ के आजीवन सदस्य एवं साक्षरताविद् राजेन्द्र जोशी ने बताया कि 62 वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महाहिम श्रीराम नाईक एवं बेसिक शिक्षा मंत्री श्री अहमद हसन ने किया।
सम्मेलन के दौरान संघ के तीन वर्षीय चुनाव साक्षरता निकेतन के विवेकानन्द हॉल में निर्वाचन अधिकारी वी. मोहनकुमार की देखरेख में सम्पन्न हुए। उन्होने बताया कि मतदान के माध्यम से हुए चुनावों का परिणाम घोषित करते हुए वी. मोहनकुमार ने बताया कि संघ के नये अध्यक्ष महू (मध्यप्रदेश) के श्री कैलाश चौधरी, महासचिव पद पर लखनऊ के डॉ. मदन सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बीकानेर (राजस्थान) के श्री राजेेन्द्र जोशी निर्वाचित घोषित किए गए।
जोशी कार्यकारिणी एवं एसोसिएट उच्च सदन में भी निर्वाचित हुए है। भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ के इतिहास में जोशी निर्वाचित होने वाले बीकानेर के पहले व्यक्ति है।
जोशी वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद्् एवं साक्षरताविद् है। गत तीन दशक से जोशी साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है, जोशी के अथक प्रयास से बीकानेर को सत्यैन मैत्रैय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है, नवसाक्षरों के लिए श्री जोशी ने अनेक कृतियां लिखी है।
जोशी की राजस्थानी एवं हिन्दी में अनेक पुस्तके प्रकाशित हुई है। जोशी भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘‘प्रौढ़ शिक्षा के सम्पादक मंडल‘‘ मे भी है।
अध्यक्ष
(हीरालाल हर्ष)

error: Content is protected !!